फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा पर चलाई थी गोली, लगी भाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा पर चलाई थी गोली, भाई को लगी
विज्ञापन

- प्रेम विवाह की रंजिश में मारपीट का मामला, तीन पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रेम विवाह के बाद पनपी रंजिश में पुराना सब्जी क्षेत्र के कच्ची गढ़ी में बुधवार रात को जीजा व सालों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग में पुलिस ने शंकर, राहुल व साहिल पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद राहुल अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले में घायल सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी के भाई शंकर ने उस पर गोली चलाई थी। मगर वह गोली शंकर के भाई राहुल को जा लगी। इस कारण वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कच्ची गढ़ी निवासी सोनू ने दो वर्ष पहले राहुल की बहन से प्रेम विवाह किया था। तभी से सोनू और राहुल में रंजिश चली आ रही थी। सोनू का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राहुल अपने भाई शंकर और एक अन्य को लेकर बुधवार शाम आया और झगड़ने लगा। इसी दौरान शंकर ने उसे मारने की नीयत से गोली चलाई जो उसी के भाई राहुल की छाती में जा लगी। मारपीट के दौरान एक युवक ने पास की दुकान से तराजू के बाट उठाकर ताबड़तोड़ सोनू के सिर पर वार किये। बाद में राहुल व सोनू को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें