फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालौठ ब्रांच नहर के पास मिला मानव खोपड़ी का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भालौठ ब्रांच नहर के पास मिली मानव खोपड़ी
विज्ञापन

- आसपास के क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भालौठ ब्रांच नहर के गांव रिठाल स्थित नहर पुल के पास एक मानव खोपड़ी मिली है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लिया है।
दोपहर को कुछ लोग भालौठ ब्रांच नहर के लाढ़ौत किलोई पुल के पास से रिठाल की तरफ जा रहे थे। तभी रिठाल पुल के पास लोगों ने इंसान की खोपड़ी पड़ी देखी। इसके अलावा शरीर के अन्य अवशेष भी पड़े थे। कुछ ही देर में मौके पर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठे हो गये। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तभी सदर थाना पुलिस को मामले के बारे में सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद खोपड़ी और अवशेषों को कब्जे में लिया गया। अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के गांव से गुम होने वाले लोगों के बारे में पता करेगी। साथ ही खोपड़ी के अवशेष का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी आईएमटी क्षेत्र मेें एक मानव खोपड़ी मिली थी। उसके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें