आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
- फोटो : आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
रोहतक। हरियाणा आट्या‑पाट्या एसोसिएशन ने रोहतक में अंडर‑14 सब‑जूनियर और अंडर‑17 जूनियर बालक-बालिका राज्य आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप आयोजित की। विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने पांच हजार साल पुराने प्राचीन भारतीय खेल में प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता शहर के सनसिटी में शनिवार को विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र फोगाट की उपस्थिति में देर रात तक चली। सुरेंद्र लोहान ने बताया कि आट्या‑पाट्या केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। इसका राष्ट्रीय शासी निकाय आट्या‑पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया 1982 में स्थापित हुआ था जिसका मुख्यालय नागपुर में है।
जून 2013 में भूटान में हुई पहली साउथ एशियन आट्या‑पाट्या चैंपियनशिप में भारत विजेता रहा था। यह खेल दक्षिण भारत, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में लोकप्रिय है। अब हरियाणा में भी इसे स्कूलों और युवाओं तक पहुंचाकर बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। ब्यूरो