फोटो : 2विद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी।संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यार्थियों के अनुरोधों को देखते हुए स्नातक (यूजी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टल को दोबारा खोल दिया है।
वहीं राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 सीटों पर 220 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 80 में से 40, बीसीए में 60 सीटों में 50 और बीएससी में 160 सीटों पर सिर्फ 60 छात्रों को प्रवेश मिला है।
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों पर 225 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 160 में 130 और बीएससी में 80 सीटों में सिर्फ 37 छात्रों को प्रवेश मिला है।
मौजूदा समय में भी अधिकतर विद्यालयों में सीटें रिक्त हैं। अब इन रिक्त सीटों को भरने के विद्यार्थी एक मौका और दिया गया है।
इसके तहत विद्यार्थी अब केवल रजिस्ट्रेशन करा कर सीधे दाखिला ले सकते हैं। वहीं दाखिला नोडल अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से अधिकतर रिक्त सीटें भरी जा सकेंगी।