फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अल्बानिया में फंसी 20 भारतीय महिला पहलवान कल पहुंचेंगी घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इरान-इस्राइल जंग से खाड़ी देशों में बने संकट के बीच अल्बानिया में फंसी 20 भारतीय महिला पहलवान को राहत मिली है। भारत सरकार के प्रयासों के चलते अनेक स्थानों के लिए हवाई उड़ानें शुरू की गई है। इससे भारतीय पहलवान अब बुधवार को अल्बानिया से भारत के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

इन पहलवानों में रोहतक की चार बेटियां मानसी, सविता, दीक्षा व नेहा शामिल हैं। चारों पहलवान रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में प्रैक्टिस करती हैं। पहलवान मानसी के रोहतक के शास्त्री नगर में रह रहे परिजनों ने बताया कि बेटी से बातचीत हुई है।
बुधवार को वे अल्बानिया से हवाई मार्ग से इस्तांबुल (तुर्की) और फिर अलमाती (कजाकिस्तान) होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। इसके बाद 5 मार्च को वे रोहतक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें