फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार विस्फोट संशोधित --एक की मौत हो गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/रोहतक।
उकलाना मंडी स्थित 25 साल पुरानी ऑयल मिल में शनिवार देर रात करीब तीन बजे भयंकर विस्फोट हो गया। एक दिन पहले ही मरम्मत किया गया तीन टन का टैंकर अचानक फट गया। धमाके में एक मजदूर सुरेश कुमार की रविवार देर रात पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में लाया गया था। विस्फोट में 14 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे 10 मजदूर 40 से 90 प्रतिशत और पांच 20 से 36 प्रतिशत तक झुलसे हैं। धमाके के बाद मिल में भयंकर आग लग गई, जिसे दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने चार घंटे में काबू पाया। जबकि बॉयलर को आठ घंटे में ठंडा किया जा सका। वहीं, एंबुलेंस नहीं पहुंचने से घायलों को आधे घंटे से अधिक समय तक मिल में ही तड़पना पड़ा। पुलिस ने मिल प्रबंधक और मालिकों पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। ब्लास्ट में झुलसे 15 लोगों में से 6 यूपी, 4 दनौदा हरियाणा, 3 बिहार, एक पंजाब और एक ओडिसा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि मिल की छत तक उड़ गई और बेस भी हिल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ हाईवे स्थित आशीष एग्रो ऑयल एक्सट्रेक्शन मिल में शनिवार देर रात करीब तीन बजे प्रोसेसिंग टैंक फट गया। हादसा इतना भयंकर था कि टैंक और अन्य इंस्टूमेंट के हिस्से कई फीट दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना भयंकर थी कि लगा भूकंप आ गया है। 15 घायलों को चार एंबुलेंस से पहले हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे 6 लोगों में से चार को रोहतक पीजीआई और दो को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गंभीर हालत में पीजीआई लाए गए सुरेश कुमार पुत्र अर्जुन शाह गांव भरतपुर जिला बसौली, बिहार निवासी की रविवार देर रात मौत हो गई। उसे 100 प्रतिशत झुलसी हुई हालत में लाया गया था।
वहीं, मिल में आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग चाहकर भी बुझाने की हिम्मत नहीं कर सके। हादसे की सूचना मिलने पर हिसार, टोहाना, बरवाला, नरवाना आदि स्थानों से पहुंची 10 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि प्लांट को रिपेयर करने के बाद शनिवार को फिर से ट्रायल पर लिया गया था। इस दौरान मिल के दोनों शिफ्टों के मजदूरों और मैकेनिकों को काम पर लगाया गया था।
मरम्मत के बाद शनिवार को ही शुरू किया गया था प्लांट
मिल के अकाउंटेंट मदनलाल ने बताया कि शनिवार को प्लांट शुरू करने का पहला दिन था। शाम करीब चार बजे तक माल लोड कर दिया गया था। इसके बाद पेट्रोल छोड़कर रात आठ बजे स्टीम दी गई। फिर प्लांट को चलाया गया और 5-6 घंटे तक प्लांट चलने की प्रक्रिया जारी रही। रात करीब 2.50 बजे विस्फोट हो गया।
मौके पर पहुंची अधिकारी और मंत्री
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी, एसडीएम पृथ्वी सिंह मौके पर पहंचे। डीएसपी जयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने फोरेंसिक साइंस की टीम भी पहुंची। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद नागरिक अस्पताल में घायलों से मिले। घायलों को उपचार में मदद का भरोसा दिया। लेबर सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंची। टीम ने मिल में खामियां और सुरक्षा के इंतजाम को जांच रही है। इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट की टीम भी लाइसेंस संबंधी जांच करेगी।
जोरदार झटका लगने से जागा तो देखा भयंकर आग लगी है...
मिल अकाउंटेंट मदनलाल ने बताया कि वह रात में ऑफिस में ही सोया था। करीब पौने तीन बजे मिल में जोरदार झटका महसूस हुआ। इसके बाद बाहर निकलकर आया तो देखा कि प्लांट में ब्लास्ट होने से भयंकर आग लग गई है। प्लांट में काम करने वाले कुछ लोग बुरी तरह से झुलसी हालत में बाहर की तरफ भागकर आ रहे थे। आग की लपटें देखकर मिल से बाहर निकलकर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मिल प्रबंधक कृष्ण और मिल मालिकों के खिलाफ लापरवाही और मशीनरी को लेकर सुरक्षा संबंधित कोताही बरतने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- जयपाल सिंह, डीएसपी, हिसार।
पांच बंदर, एक सांप भी मरे
मिल में करीब 15 बंदर भी मौजूद थे। विस्फोट में पांच बंदरों की झुलसने से मौत हो गई। मौके पर एक सांप भी मरा पाया गया। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने सभी का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया।
झुलसे लोगों की सूची
ब्लास्ट में झुलसे 15 लोगों में से 6 यूपी के, 4 दनौदा के, 3 बिहार के, एक पंजाब और एक ओडिसा के रहने वाले हैं।
1. राहुल पुत्र सुखदेव मंडल गांव आनंदीकटी जिला सिपोर, बिहार- 100 प्रतिशत
2. सुरेश पुत्र अर्जुन शाह गांव भरतपुर जिला बसौली, बिहार- 100 प्रतिशत (मौत)
3. पंकज राज पुत्र सत्यनारायण अमृतसर-99 प्रतिशत
4. भीमराज पुत्र दामोदर गांव गुंजन ओडिसा - 99 प्रतिशत
5. नरेंद्र पुत्र वेदप्रकाश गांव दनौदा 90 प्रतिशत
6. रामदिया पुत्र दोलाराम आयु 26 वर्ष गांव दनौदा तहसील नरवाना- 85 प्रतिशत
7. वैद्यनाथ पुत्र रामप्रसाद आयु 50 साल यूपी - 85 प्रतिशत
8. गणेश पुत्र अर्जुन शाह गांव अख्तियारपुर जिला डोगरा बिहार- 70 प्रतिशत
9. रमेश पुत्र रामफूल जिला सुल्तानपुर यूपी-60 प्रतिशत
10. सतीश पुत्र दिलीपा राम आयु 30 दनौदा- 40 प्रतिशत
11. संतोष पुत्र बाबू प्रसाद आयु 15 साल गांव टीटाउपका जिला समस्तीपुर बिहार- 36 प्रतिशत
12. सुभाष पुत्र दीवान सिंह आयु 45 साल गांव दनौदा तहसील नरवाना -30.8 प्रतिशत
13. चंद्रभुवन पुत्र नंदलाल आयु 26 साल गौरीगंज, यूपी -27 प्रतिशत
14. लवकुश पुत्र रामकेवल आयु 20 साल गांव हरिहरपुर अमेठी, यूपी- 20 प्रतिशत
15. सोनू पुत्र रामफूल आयु 20 साल गांव कजास जिला अमेठी, यूपी-20 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें