फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में पूनम और नेहा प्रथम रहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सरसा घोघडा स्थित बिट्स शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट में बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूनम व नेहा, दौड़ में विकास, शतरंज में तिलकराज प्रथम रहे। संस्था के चेयरमैन शशि रंजन परमार व संस्था के डीजी नरेन्द्र सिंह रावल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
शनिवार को हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। दौड़ प्रतियोगिता में विकास प्रथम, द्वितीय शाहरूफ खान, तृतीय जैश गौड, वालीबाल में बीटेक की टीम प्रथम स्थान व लॉ के छात्र द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में तिलकराज प्रथम रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूनम व नेहा प्रथम रही। क्रिकेट में बीटेक की टीम ने लॉ की टीम को 110 रनों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में संस्था के चेयरमैन शशि रंजन परमार ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और कहा शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राएं खेलों में ही नहीं अन्य क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के निदेशक डॉ.दीपक भारद्वाज ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, जितेंद्र परमार, प्राचार्य सौरव वर्मा, प्राचार्य जितेंद्र शर्मा, सुदेश, मीनू शर्मा, ममता, मोनिका, नंदकरण ढाडा, सुनील शुक्ला, लोकेश, अमित, प्रवीन, हरिओम, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें