फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर फैक्ट्री में बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबर फैक्ट्री में बिजली चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गुप्त सूचना के आधार पर गांव रावलधी में मंगलवार दोपहर निगम की टीम ने छापामारी कर एक रबर फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी। निगम टीम ने फैक्ट्री मालिक पर मामला दर्ज कर 7 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब सालभर पहले भी निगम अधिकारियों ने यहां छापामारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी थी और फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन भी काट दिया था। वहीं, निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग भागों में छापामारी कर बिजली चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले पकड़े। इन पर जुर्माना ठोंका गया है। ये जानकारी निगम के एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा को गांव रावलधी स्थित रबर फैक्ट्री में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने निगम व प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश देने के लिए भेजा। इस दौरान नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और उनके साथ बिजली निगम एसडीओ विक्रम सिंह परमार, सदर थाना प्रभारी उदमीराम व पुलिस का खुफिया विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे। प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उन्होंने फैक्ट्री मालिक को सीधे ट्रांसफार्मर से बिजली तार जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा। इसके बाद निगम अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों ने बिजली केबल को उतार लिया और इसकी वीडियो बना ली। वहीं बिजली चोरी कर फैक्ट्री की मशीनें चलाने पर निगम एसडीओ विक्रम परमार ने करीब 7 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। इसके अलावा रेवाड़ी में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी। निगम एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने बताया कि इससे पहले भी करीब एक साल पहले इसी फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी गई थी जिसके बाद फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और संचालक पर केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया था। बिजली मीटर नहीं होने पर भी लगातार फैक्ट्री संचालक बिजली चोरी कर अपनी मशीनें चला रहा था। इसकी सूचना मिलते ही निगम तुरंत हरकत में आया और छापा मार बिजली चोरी पकड़ ली। इसके अलावा शहर के और भी कई हिस्सों में अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी गई है। जहां करीब 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने का केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
जिला उपायुक्त के आदेशों पर छापमारी कर बिजली चोरी के मामले हमने पकड़े हैं। रावलधी स्थित रबर फैक्ट्री संचालक पर हमने पौने आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा भी बिजली चोरी के मामले निगम की टीमों ने पकड़े हैं।
विक्रम सिंह परमार, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें