फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता की आंखों में मिर्च झोंक 24 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता की आंखों में मिर्च झोंक 24 लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महम। भाजपा नेता से महम-सैमाण मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर 24 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। भाजपा नेता अपनी कार से जमीन के पैसे लेकर गांव सैमाण से महम जा रहे थे। जब वे बड़ाली और महम के बीच स्थित माइनर के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने कार के आगे बाइक लगा दी। कार रुकते ही युवकों ने भाजपा नेता की आंखाें में मिर्च डाल दीं और कार में रखे पैसे, मोबाइल और कार की लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात तीन युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित की आंखों में जलन होने के कारण सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता जयवीर सिवाच जमीन के पैसे देने के लिए कार से अपने गांव सैमाण से महम जा रहे थे। जब वे बड़ाली-महम के बीच स्थित माइनर के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने कार के सामने मोटरसाइकिल लगाकर रुकने का इशारा किया। कार रोकने के बाद शीशा खोलकर कार रुकवाने के बारे में पूछने का प्रयास किया तो युवकों ने आंखों में मिर्च डाल दी। जिससे वे कुछ समझ नही पाए और युवक गाड़ी में रखे 24 लाख रुपये, मोबाइल और कार की चाबी छिन्न कर फरार हो गए।
विज्ञापन


जमीन लेन-देने के साथ राजनीति में रहे सक्रिय
भाजपा नेता जयवीर सिंह काफी लंबे समय से भाजपा के साथ जुडे़ रहे हैं। उनको वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नजदीक माना जाता है। वहीं उन्होंने गत चुनाव में वार्ड-1 से जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें दूसरे नंबर पर रहे थे। वे राजनीति के साथ-साथ जमीन के लेन-देन से जुडे़ कार्य करते रहते हैं।

पहले से ही रेकी कर रहे थे बाइक सवार
जिस तरीके से बाइक सवार युवकों ने लूट को अंजाम दिया है उसे देखकर तो यह लग रहा है कि बाइक सवार युवक पहले से रेकी कर रहे थे। जयवीर सिंह चुनाव लड़ने के बाद भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे। जमीन लेन देन का कारोबार भी मंदा चल रहा था। ऐसे में इतने पैसे से ले जाने के बारे में बाइक सवारों को कैसे पता था यह शंका पैदा करता है।
विज्ञापन

जयवीर सिवाच के बयान के आधार पर अज्ञात तीन बाइक सवार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रोहतास सिंह, डीएसपी, महम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें