फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया... भजनों पर झूमें भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
श्री 78 संघ परिवार की ओर से दुर्गा भवन मंदिर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में वीरवार को गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बप्पा के कार्यक्रम में लोगों का जमकर हुजूम उमड़ा। वृंदावन से मंगाए गए फूलों से सारे पंडाल में पुष्पवर्षा की गई।
इस दौरान महिलाओं ने बप्पा के भजनों पर जमकर नृत्य किया। पंडाल को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। वृंदावन से आई नितिन भारती एंड ने पार्टी ने कार्यक्रम में भगवान के भजनों से समां बांध दिया। गायकों ने गणपति बप्पा मोरिया जैसे भजनों से ऐसा सुरीला राग छेड़ा कि भक्तजन झूमने पर मजबूर हो गए। इसके बाद महिलाओं ने शाम को हुई महा आरती के बाद बप्पा को भोग लगाया।
विज्ञापन

महोत्सव में महिलाओं ने धार्मिक गीत गाकर खूब आनंद उठाया। इसके अलावा परिजनों के साथ आने वाले बच्चों को मिठाई बांटी गई। शाम के समय भगवान गणेश की आरती के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पंडाल में बच्चों के लिए कई तरह के रंग बिरंगे गुब्बारों के अलावा उन्हें भगवान की छोटी छोटी मूर्तियों से भी आकर्षित किया गया। मंदिर में आस पड़ोस के अलावा दूर दराज के लोगों ने शामिल होकर भगवान की पूजा की। महोत्सव के दौरान पांडाल में आने वाले सभी बच्चों को खिलौने गिफ्ट दिए गए। कार्यक्त्रस्म में आसपास के युवाओं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


खूबसूरत फूलों की वर्षा बनी रही आकर्षण का केंद्र
पंडाल को खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा वृंदावन से लाए गए फूलों को चारों ओर सजा दिया गया था। भक्तजनों ने भी फूल हाथ में लेकर गणपति को पुष्पवर्षा से स्नान कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें