फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ के छात्र की स्कूटी को टक्कर मारकर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉ के छात्र की स्कूटी को टक्कर मारकर लूट का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे लॉ के छात्र की स्कूटी को टक्कर मारकर बाइक सवार दो युवकों ने पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। वारदात मंगलवार दोपहर को पुराना बस स्टैंड के पास हुई। छात्र के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में भाली आनंदपुर निवासी रोहित ने बताया कि वह एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र है। प्रतिदिन प्रैक्टिस के लिए रोहतक कोर्ट में जाता है। रोहित ने बताया कि जब वह पुराना बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने रोहित की स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रोहित पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रोहित का पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर वह फरार हो गए। बाद में रोहित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों युवकों पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक की जेब से पर्स निकाला
इसी तरह एक आरोपी ने ऑटो चालक की जेब से पर्स चोरी कर लिया। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में समर गोपालपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह सोमवार को पुराना बस स्टैंड के पास ऑटो ठीक कराने आया था। जब वह पास में मौजूद शौचालय में गया तो एक युवक ने उसका पर्स चोरी कर लिया। सुनील ने सब्जी मंडी के कालू नाम के युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें