रोहतक। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुपर - 100 योजना के तहत आयोजित लेवल 2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले के 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें 14 विद्यार्थियों का चयन ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग के लिए किया गया है। जबकि 4 विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
चयनित विद्यार्थियों को 11वीं व 12वीं कक्षा में आईआईटी, जेईई व नीट की परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। लेवल 2 में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑफलाइन माध्यम से चयनित 14 विद्यार्थियों के रहने व खाने की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी। सुपर-100 लेवल 2 के परीक्षा परिणाम में चयनित विद्यार्थियों में 14 लड़के व 4 लड़कियां शामिल हैं। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक कमजाेर परिवारों से आते हैं। इस योजना के तहत कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपने सपने पूरे की करने का मौका मिला है। सुपर 100 में चयनित विद्यार्थी निशुल्क प्रशिक्षण पाकर भविष्य में कई सफलताएं हासिल कर रहे हैं।
सुपर 100 लेवल 2 में चयनित विद्यार्थी
स्कूल विद्यार्थी
जीएसएसएस, रिटौली लोकेश
जीएसएसएस,कहानौर मंजीत
जीएसएसएस, कहानौर गौरव
जीएचएस, कंसाला प्रियांशु
जीएसएसएस, पाकस्मा सुमित
जीएमएसएसएसएस, सांपला भूपेंद्र
जीएमएसएसएसएस सांघी सावन
जीएसएसएस, हुमांयूपुर उर्वशी
जीजीएसएसएस, कंसाला अंशुल
जीएमएसएसएसएस, सांघी वतन
जीएचएस, कुलताना सिमरन
जीएमएसएसएसएस, रोहतक मयंक
जीएसएसएस, कहानौर प्रवीर
एपीजीएसएसएस, नारायणा कृष
जीएमएसएसएसएस, रोहतक दीपू
जीएमएसएसएसएस, रोहतक चंदन
जीजीएसएसएस, कहानौर लीजा
जीएसएसएस, पिलानी सचिन
सुपर 100 लेवल 2 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिले के 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें 14 विद्यार्थियों को जेईई व नीट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 4 विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है।
समीर मान , जिला विज्ञान विशेषज्ञ