-----
छात्राओं ने छाते को बनाया कैनवास, भरे रंग
-अंब्रेला पेटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए अनोखे डिजाइन
-महिला महाविद्यालय में इंटर क्लास प्रतियोगिता का आठवां दिन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को अंब्रेला (छाता) को ही अपना कैनवास बना लिया। रंगों से छाते पर लैंडस्केप, कार्टून, कैरिकेचर, मौसम को दर्शाया और अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। महाविद्यालय में इंटर क्लास प्रतियोगिता का आठवां दिन रहा।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता दीपांजलि ने की। छात्राओं ने अलग-अलग रंगों की अंब्रेला को वाटर कलर से पेंट किया। प्रतिभागियों ने अंब्रेला को फैबरिक कलर से आकर्षक डिजाइनों में पेंट किया। रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि कैनवास की बजाए आर्टिस्ट को अंब्रेला पर पेंट करना मुश्किल काम है। अंब्रेला पेटिंग आर्ट एक नई तकनीक है। प्राचार्य डॉ. आशा अहलावत ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से ही छात्राओं का छिपी हुई प्रतिभा निखरकर आती है। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. किरणबाला और डॉ. अमृता ने निभाई।
यूथ फेस्टिवल के लिए तैयार की जाएगी टीम
इन नौ दिवसीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों में से ही आगामी यूथ फेस्टिवल के लिए टीम तैयार की जाएगी। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं के लिए मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए पहले प्रतिभागियों को अच्छा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह रही विजेता
प्रथम : पूजा बीए द्वितीय वर्ष
द्वितीय : उषा और नीरज द्वितीय वर्ष
तृतीय : ज्योति तृतीय वर्ष