फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला के पार्षद एक प्रतिनिधि और पूर्व पार्षद की तीन ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला (ब्यूरो)।
शहर के एक पूर्व पार्षद और एक पार्षद प्रतिनिधि के बीच हुई बातचीत की तीन अलग-अलग ऑडियो वायरल हुई हैं। पहली ऑडियो में पार्षद प्रतिनिधि बरवाला के पूर्व पार्षद रमेश सरदाना से कॉलोनी काटने वालों से सूट-बूट दिलवाने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ऑडियो में प्रतिनिधि एक पार्षद और खुद के नाम के 50 हजार रुपये देने की मांग कर रहे हैं। वहीं तीसरी ऑडियो में पूर्व पार्षद को प्रतिनिधि छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। बरवाला में व्हाट्स एप ग्रुप में ये तीनों ऑडियो वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं।
ऑडियो में एक कॉलोनी काटे जाने की एवज में ना सिर्फ सूट-बूट दिलवाने बात कही जा रही है, बल्कि 50 हजार रुपये भी दो पार्षदों के नाम पर मांगे जा रहे हैं। आडियो में पार्षद प्रतिनिधि एक अन्य कॉलोनी का जिक्र करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि ऐसे तो काम नहीं बनेगा, हमारा हक बनता है कि हमें कुछ न कुछ मिले। इतना ही नहीं, एक अन्य कॉलोनी कटने का जिक्र करते हुए पार्षद प्रतिनिधि उस कॉलोनी काटने वाले को डीसी की तरफ से नोटिस भिजवाने तक की बात बोल रहे हैं। वहीं ऑडियो सुनने के बाद लोगों का आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि अपने पद का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को उस पर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। बता दें कि रमेश सरदाना पिछले प्लान में बरवाला के वार्ड 17 से पार्षद रह चुके हैं, जबकि प्रतिनिधि की भाभी एक वार्ड से पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं रमेश सरदाना
पूर्व पार्षद रमेश सरदाना ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि ने फोन करके उनसे कॉलोनी काटने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे हैं। रमेश का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की कोई कॉलोनी नहीं काटी और उसने उस प्रतिनिधि को रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उसके खिलाफ एक शिकायत जान से मारने की धमकी की दे चुके हैं। यदि उसे राशि नहीं दी तो वह उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें