फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली के तीन गांवों को मिलेगा मुफ्त आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

कोसली के तीन गांवों को अब शीघ्र ही आरओ का पानी मिलेगा। खास बात यह है कि यह पानी सरकारी स्तर पर मिलेगा, जिसमें किसी तरह का कोई शुल्क भी नहीं लगेगा। यह काम अगले साल तक समाप्त हो जाएगा।
जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में राज्य वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल के प्रयास के बाद कोसली विधानसभा के भूरथला, कानड़वास और सुर्खपुर में आरओ प्लांट लगाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

50 लाख होंगे खर्च
इन आरओ सिस्टम के लगाने में भूरथला में 15 लाख रुपये, कानड़वास में 15 लाख रुपये एवं सुखपुर गांव में 20 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि अभी तक जिले में लगे आरओ प्लांट पीपीपी मॉडल पर हैं। लेकिन यह आरओ प्लांट पूरी तरह सरकारी स्तर पर होगा। जिन तीन गांवों को आरओ प्लांट की मंजूरी मिली है। असल में वहां भूजल की स्थिति बेहद खराब थी। भूजल या तो बहुत नीचे था या पानी इतना खारा था कि पीने योग्य ही नहीं था। अब आरओ प्लांट की मंजूरी मिलने के बाद इन तीनों गांवों के लोगों को खासा लाभ होगा। इन्हें भी पीने योग्य पानी मिल सकेगा। भूजल की स्थिति में रेवाड़ी की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। अधिकांश खोल क्षेत्र डार्क जोन में जा चुका है। इसके अतिरिक्त कोसली और रेवाड़ी का भी कुछ हिस्सा डार्क जोन में है।
विज्ञापन


कोसली विधानसभा क्षेत्र के तीनों गांवों में 50 लाख की लागत से आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे। हालांकि अभी यह निर्णय अंतिम चरण में है। -डॉ. बनवारीलाल, जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें