फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून तक होंगे बीपीएस रीजनल सेंटर में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

लूला अहीर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून है। सेंटर की ओर से आसपास की छात्राओं के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेंटर इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीएससी, बीकॉम एवं बीए के साथ छात्राएं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी आवेदन कर रही है। स्नातक के प्रत्येक विषय के लिए 60 एवं पीजी के लिए 30 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आधार कार्ड सहित रिजर्व कैटेगिरी का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। डॉ. कुमार ने बताया कि अभी तक रीजनल सेंटर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को कोसली विधायक की ओर से बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे छात्राएं आसपास के गांव में आसानी से आ जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी एक बस मुहैया कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें