फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल चुराने के 15 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से सेंध लगाकर तेल चोरी मामले में पुलिस ने 15 लोगों के गिरोह को काबू किया है, जिनके पास से 30 लाख 63 हजार की नकदी, एक कार, पांच टैंकर, एक जनरेटर, एक वेल्डिंग मशीन, 8 मोबाइल फोन व 8 हजार लीटर तेल बरामद किया गया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एचपीसीएल की पाइपलाइन जिले के अंदर से गुजरती है। कंपनी ने सिक्योरिटी की जिम्मेदारी निजी सुरक्षा कंपनी को दी है। सुरक्षा कंपनी के फील्ड ऑफिसर सत्येन्द्र ने आठ मई को शिकायत दी थी कि गांव गिझी के पास खेतों में सात मई को करीब सात बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट के बीच में पाइपलाइन में गड़बड़ी हुई है, जिसके चलते रेड अलार्म बजा था। पुलिस ने गिझी व समचाना के बीच खेतों में खुदाई करके मिट्टी हटाकर देखा तो अत्याधुनिक तकनीक से पाइपलाइन में छेद करके तेल निकालना पाया गया। एसपी ने केस की जांच सांपला एएसपी मेधा भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम को सौंपी। टीम में सीआईए प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार व सांपला थाना प्रभारी को शामिल किया गया। टीम ने कार्रवाई करते अब तक 15 आरोपियों को काबू किया है।
...........
अब तक ये आरोपी हुए केस में गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केस में झज्जर जिले के गांव आसौदा निवासी नरेन्द्र उर्फ अन्ना उर्फ टिंकू, दहकौरा निवासी जयकंवार व महाराना निवासी सोनू, रोहतक के कुलताना निवासी प्रमोद व सोनू, घिलौड़ निवासी मोहित, सोनीपत के लाठ निवासी बिजेंद्र उर्फ काला व महाबीर, मुंडलाना निवासी दीपक व बुटाना निवासी प्रदीप, पानीपत के समालखा निवासी रणबीर, नराना निवासी सेठपाल व रवींद्र उर्फ काला, दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी विजय व नांगलोई निवासी दिनेश राठी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

........
2015 से सक्रिय था आरोपी दिनेश राठी, तेल चोरी के 17 केस दर्ज
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी दिनेश राठी तेल चोरी की 17 वारदात में वांछित रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत व रेवाड़ी में भी पाइपलाइन से तेल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने 2015 में थाना सांपला के एरिया में तेल चोरी करने की दो वारदात, 2016 में तेल चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी थाना सांपला के तीनों केस में बेल जंपर था। आरोपी के खिलाफ थाना सांपला में सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें