फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित पंघाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

फ्लैग: बॉक्सर अमित पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, पिता बोले
‘देश खातर पदक जीत कै लावैगा
-प्री क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के खारखू को 5-0 से हराया
हरीश पौड़िया
रोहतक। जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन खेलों में जिले के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल ने देश के लिए पदक जीतने का अपना दावा और भी मजबूत कर लिया है। अमित ने सोमवार को बॉक्सिंग मैच के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के खारखू एमखमनदास को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। उनका अगला मुकाबला 29 अगस्त को डीपीआर कोरिया के खिलाड़ी के साथ होगा। पिता ने बेटे की जीत पर कहा कि बेटा देश के लिए पदक जीत कर ही लौटेगा।
अमित के भाई अजय पंघाल का कहना है कि अमित को फाइनल मुकाबले तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उनके अनुसार अमित को गोल्ड मेडल जीतने तक के सफर में अगर कोई टक्कर दे सकता है, तो वह हैं उज्बेकिस्तान के बॉक्सर हसन बाय। अजय ने बताया कि हसन बाय इस वेट कैटेगरी में ओलंपिक चैंपियन हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हसन बाय ने ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमित को हराकर चैंपियनशिप से बाहर किया था, लेकिन इस बार अमित पूरी तैयारी के साथ गया है।
विज्ञापन


अमित ने नहीं दिखाई कोई हड़बड़ाहट, मौके पर जड़े पंच
अजय ने बताया कि वह खुद भी बॉक्सर हैं, इसलिए उन्हें बॉक्सिंग की अच्छी समझ है। प्री क्वार्टर फाइनल में अमित ने कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखाई। उन्होंने इस मुकाबले को बड़े ही सटीक तरीके से जीता। उन्होंने डिफेंस का अच्छा इस्तेमाल किया और मौका पाकर प्वाइंट अपने नाम किए।
विज्ञापन


गांव में खुशी का माहौल, मैच जीतते ही बांटे लड्डू
गांव मायना की सरपंच मोनिका के पति दिनेश ने बताया कि अमित का मुकाबला जीतते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया। मैच जीतने के बाद गांव में लड्डू बांटे गए। उन्होंने बताया कि पूरा गांव अमित द्वारा स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें