फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 13 नए केस मिले, 29 घरों में लार्वा मिलने पर दिया नोटिस

विज्ञापन
मच्छर जनित बिमारियों को लेकर जांच करते स्वास्‍थ्य विभाग की टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में शनिवार को 13 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 300 पार हो गया है। यह आंकड़ा शनिवार को 312 दर्ज किया गया। इसके अलावा 29 घरों में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू के 13 नए केस मिले हैं। इनमें टिटोली के तीन, समर गोपालपुर, संजय नगर, सेक्टर-14, मदीना, करौंथा, संजय नगर, नेहरू कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, कमला नगर, मकड़ोली कलां में एक-एक केस मिला। लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को शहर में अभियान चलाया। इसके तहत 29 घरों में लार्वा पाया गया। इनमें बाबरा मोहल्ला, सैनिक कॉलोनी, मॉडल टाउन, रैंकपुरा, बड़ा बाजार, प्रेम नगर, सेक्टर-1, गांधी नगर, प्रताप नगर व हरि सिंह कॉलोनी शामिल हैं। इन लोगों को नोटिस जारी करने के साथ 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर चालान किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया के निर्देश पर लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जा रही है। लोगों को पेयजल व खानपान की चीजें साफ, स्वच्छ व सुरक्षित रखने की सलाह दी जा रही है। जिले में डेंगू के 312 केस दर्ज किए गए हैं। बीमारी के खतरे को देखते हुए लगातार लोगों को जलभराव न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें