फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी में 1.15 लाख और धारूहेड़ा में 23 हजार मतदाता करेंगे कल चुनेेंगे सरकार

Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन ने 10 मई को नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारुहेड़ा में चेयरमैन और पार्षद चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 1.15 लाख मतदाता और धारूहेड़ा नगर पालिका में 23 हजार मतदाता मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

दोनों निकाय क्षेत्रों में कुल 126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 99 मतदान केंद्र और धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 27 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव आयोग ने 43 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इनमें नगर परिषद क्षेत्र के 32 और धारूहेड़ा नगर पालिका के 11 बूथ शामिल हैं।
इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन


प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। एक ईवीएम चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के लिए तथा दूसरी पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए लगाई जाएगी।
रेवाड़ी में 6 चेयरमैन और 155 प्रत्याशी पार्षद पद पर लड़ रहे चुनाव : रेवाड़ी सीट एससी आरक्षित होने के चलते भाजपा ने विनीता पीपल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से निहारिका चौधरी मैदान में हैं। इनके अलावा आशा, दीपिका पवार, डॉ. मीनू डहीनवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जोर आजमाइश कर रही हैं।
पार्षद पद पर 155 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल वार्ड 32 हैं। पिछली बार के चुनाव में भाजपा की पूनम यादव ने जीत हासिल की थी।
धारूहेड़ा में 6 चेयरमैन और 62 प्रत्याशी पार्षद पद पर लड़ रहे चुनाव : नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन पद भाजपा ने निवर्तमान उप प्रधान सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने कुमारी राज को प्रत्याशी बनाया है। निवर्तमान नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
निर्दलीयों में दिनेश राव, प्रदीप यादव और बाबू लाल लाम्बा भी मैदान में डटे हुए हैं। चेयरमैन पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी व पार्षद पदों के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल वार्ड 18 हैं। पिछली बार के चुनाव में निर्दलीय कंवर सिंह ने जीत हासिल की थी।

-
दोनों निकायों में इन मुद्दों पर लड़ा जा रहा चुनाव
रेवाड़ी निकाय चुनाव में इस बार शहर में पानी की किल्लत दूर करना मुख्य मुद्दा है। शहर में राशनिंग सिस्टम चलता है। जब नहर में पानी खत्म हो जाता है तो एक दिन छोड़कर पानी मिलता है। धारूहेड़ा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भिवाड़ी से छोड़े जाने वाला दूषित पानी है। यह समस्या करीब तीन दशक पुरानी है।
विज्ञापन

-
रेवाड़ी नगर परिषद के आंकड़े

कुल मतदाता- 1,15,157
महिला मतदाता- 56,111
पुरुष मतदाता- 59,142
पहली बार वोट डालने वाले मतदाता- 1200
चेयरमैन पद के लिए -6
पार्षद पद के लिए -155
कुल वार्ड- 32
कुल बूथ-99
संवेदनशील बूथ- 32
पिछली बार का मतदान प्रतिशत-69.2% मतदान

-
धारूहेड़ा नगर पालिका के आंकड़े:
कुल मतदाता- 23112
महिला मतदाता- 11110
पुरुष मतदाता- 12002
पहली बार वोट डालने वाले मतदाता- 412
चेयरमैन पद के लिए : 6
पार्षद पद के लिए : 62
कुल वार्ड- 18
कुल बूथ- 27
संवेदनशील बूथ: 11
पिछली बार का मतदान प्रतिशत-73.8%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें