रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2024 सत्र की कक्षा 12वीं की गणित व व्यावहारिक गणित की परीक्षा शनिवार को आयोजित हुई। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
सुबह 10 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जांच कर केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित हुई। सीबीएसई समन्वयक अरुणा तनेजा ने बताया कि शनिवार को परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित हुई। 6751 विद्यार्थियों में से 6740 ने परीक्षा दी। इनमें से 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। कक्षा 10वीं की बेसिक गणित व स्टैंडर्ड गणित विषय की परीक्षा 11 मार्च को व कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 12 मार्च को होगी।