रोहतक। चौथे अंतरराष्ट्रीय थाईलैंड ओपन मास्टर एथलीट गेम्स में दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल लेकर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय धावक एवं सुनो नहरों की पुकार मिशन के वरिष्ठ सदस्य रणबीर मलिक का मिशन के पदाधिकारी ने स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं से स्वागत किया। वरिष्ठ सदस्य डॉ रविंद्र नांदल व प्रीत सिंह अहलावत ने बताया कि सुनो नहरों की पुकार मिशन डॉ. जसमेर सिंह के मार्ग निर्देशन में पिछले 2 वर्ष 7 माह से लगातार चल रहा है। इस अवसर पर दीपक छारा, भगत चिरंजीवी महाराज, महासचिव मुकेश नैनकवाल, डॉ. रविंद्र नादल, प्रीत सिंह अहलावत, वैदपाल नैन, स्वामी गोविंद करतार, निर्मल पन्नू, सतबीर छिकारा आदि उपस्थित रहे। संवाद