फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओवर लोडिंग व फाल्ट के कारण गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से हुए फॉल्ट से बिजली गुल
विज्ञापन

रात में गर्मी से परेशान, सुबह नहीं भर पाए पानी

- फॉल्ट से मॉडल टाउन पावर हाउस से पोषित इलाकों में गायब रही बिजली

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ओवर लोडिंग की वजह से हुए मंगलवार की रात और बुधवार को हुए फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से लोगों की रात की नींद और दिन का चैन हराम हो गया। सुबह और शाम को बिजली गुल रहने से पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।
बिजली विभाग के अनुसार मंगलवार की रात करीब एक बजे 33 केवीए मॉडल टाउन पावर हाउस में ओवर लोडिंग होने की वजह से बिजली सप्लाई ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद फाल्ट सही होने पर बिजली की सप्लाई शुरू हुई। रात को नींद उड़ जाने की वजह से सुबह के समय लोगों को जब गहरी नींद आई तो फिर फाल्ट हो गया, जिसके कारण सुबह सात से नौ बजे तक बिजली फिर चली गई। सुबह के समय बिजली के चले जाने से लोग पानी को मोटर नहीं चल पाने की वजह से भर नहीं सके। इस वजह से मॉडल टाउन, सुभाष नगर, चाणक्य पुरी, भरत कालोनी, गांधी कैंप, आदर्श नगर, मेडिकल मोड़, श्रीनगर कालोनी, देव कालोनी के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

220 केवीए खोखरा कोट की लाइन में ओवर लोडिंग की वजह से ब्रेक डाउन हो गया, जिसके कारण सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। इससे शिवपुरा चौक, सूर्य नगर, परवेज नगर, सिमन हाउस, गुहाना बाईपास इलाकों के लोग परेशान रहे। वहीं, ओवर लोडिंग के कारण फाल्ट होने से सेक्टर एक, सेक्टर दो, रामगोपाल कालोनी, आदर्श नगर, अस्थान बोर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, एकता कालोनी, चावला कालोनी, आजाद नगर, कमला नगर, गांधी कैंप, डीएसएफ कॉलोनी, लेवर चौक, जवाहर नगर में बुधवार को दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। फाल्टों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग की टीमें दौड़ती रही। वहीं, बिजली के समय-समय पर गुल हो जाने के कारण लोग गर्मी में काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें