फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला

विज्ञापन
विज्ञापन
अटायल विवाद में आरोपी गिरफ्तार नहीं, हड़ताल पर बिजली कर्मी
विज्ञापन

सांपला।
बिजली निगम के कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। अटायल के ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों में मारपीट के बाद पुलिस की ओर से गिरफ्तारी नहीं किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली निगम कर्मचारियों के साथ यूनियन भी समर्थन में उतर रहीं हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक अगर पुलिस आरोपियों को काबू नहीं करती है तो सब डिविजन के साथ डिविजन स्तर पर कर्मचारी हड़ताल शुरू कर देंगे। निगम का कार्य पठप कर दिया जाएगा।
बिजली कर्मचारी बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। पुलिस विभाग और थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर के नीचे यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने करीब एक घंटे के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के यूनिट प्रधान प्रेम सिंह और सब यूनिट प्रधान नवजीत खत्री के नेतृत्व में कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। इस अवसर पर बिजेंद्र गुलिया, विजय हुड्डा, विकास भाटिया, रमेश जेई, कुलभूषण, प्रमेश मलिक, बिजेंद्र दलाल, जोनी, सुमेर वशिष्ठ और संतोष देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी यूनियन ने भी किया प्रदर्शन
बिजली निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजल निगम कार्यालय में करीब एक घंटे के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन के सब डिविजन प्रधान राजेश खत्री के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें