फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर तानकर लाखों की नगदी व जेवर लूटे

Sun, 08 Dec 2013 08:47 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में गन प्वाइंट पर गत दिनों हुई लूटपाट का गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि शनिवार की रात छह-सात हथियार बंद लुटेरों ने एक और घर को निशाना बनाया। हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने बच्ची को रिवाल्वर सटा कर दो लाख 53 हजार रुपये नकद व 31 तोले सोना लूट लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसवंत अपने परिवार के साथ राम नगर कॉलोनी स्थित मकान में रहते हैं। वह शनिवार की रात करीब आठ बजे घर के सामने अपनी दुकान पर गए थे। घर पर उनकी बेटी सोनम और राशि थी। सोनम की हाल ही शादी 18 नवंबर को शादी हुई थी। सोनम पांच दिसंबर को ही अपने माइके आई थी और अपनी शादी के जेवर पहने हुए थे। बदमाशों ने घर के अंदर घुस कर सोनम के कनपटी पर रिवाल्वर तथा राशि की गर्दन पर चाकू लगा दिया। लुटेरों में से दो के हाथ में रिवाल्वर, दो के हाथ में चाकू और अन्य के हाथों में लोहे के रॉड थी। लुटेरों ने पूरे घर की तलाशी ली घर के अंदर बैग में रखे दो लाख 53 हजार रुपये नगद और करीब 31 तोला सोने के जेवरातों को लूटकर ले गए और बच्चियों को कमरों में बंद कर बाहर से कुंदी बंद करके फरार हो गए। करीब साढ़े आठ बजे जयप्रकाश घर पहुंचे तो मकान बंद था, वह दूसरे दरवाजे से अंदर गये तो कमरे की बाहर से कुंदी लगी हुई थी और अंदर से बच्चियों के रोने की आवाजें आ रही थी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस संबंध में जयप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार आर्य का कहना है कि लुटेरों का स्कैच जारी किया गया। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें