फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे सड़क निर्माण पर रोड जाम

Thu, 14 Nov 2013 07:22 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा रोड पर अधूरे पड़े निर्माण को लेकर लोगों ने पंचमुखी चौक पर यातायात जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐसे में वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकाला गया। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी यातायात बहाल करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन



नगर पालिका अध्यक्ष रघुवीर जांगड़ा, भाजपा नेता रामलाल मेहता, इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, मदनलाल, प्रेमप्रकाश, हरीश बंसल, ऑटो मार्केट और सिरसा रोड के दुकानदारों ने अधूरे पड़े सिरसा रोड के निर्माण को लेकर वीरवार सुबह आठ बजे पंचमुखी चौक के चारों ओर यातायात जाम कर दिया। जैसे ही जाम और प्रदर्शन की प्रशासन को भनक लगी तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया।

इसके बाद तहसीलदार चंद्रमोहन बिशभनोई ने सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही जब तक निर्माण कार्य शुरू न हो तब तक सिरसा रोड पर उड़ रही मिट्टी को रोकने के लिए पानी के टैंकर से छिड़काव का भी आश्वासन दिया। इसके करीब तीन घंटे बाद नाराज लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें