रेवाड़ी। महाराष्ट्र के पुणे में 22 से 26 मई तक आयोजित हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी के गांव सीहा निवासी युग चौहान ने कांस्य पदक जीत कर गांव जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव संदीप यादव ने बताया कि युग ने पहले 3 से 5 मई को राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीते थे और अब 42 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। युग चौहान के पिता एक बिजनेसमैन हैं। युग अपने पिता के साथ दिल्ली में पढ़ाई करते-करते अपनी किक बॉक्सिंग की तैयारी भी करते हैं और अपने जिले के लिए खेलते है।
रेवाड़ी किक बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने बच्चे की लगन और मेहनत को काबिले तारीफ बताया है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संदीप यादव युग चौहान को किक बॉक्सिंग इंटरनेशनल ट्रेनिंग कैंप में भेजने के लिए इसकी तैयारी करवा रहे हैं और अगले महीने किक बॉक्सिंग के इटली के कोच से ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग दिलाएंगे।