फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने के मामले में आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ने वाले गिरफ्तार आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान सरस्वती विहार निवासी कृष्ण उर्फ डेनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बावल रोड पर गांव बिठवाना में स्थित आईडीबीआई बैंक का एटीएम उखाड़ कर चोरी का प्रयास करने के मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी अमित कुमार, अयोध्या निवासी सोनू माजी और महेंद्रगढ़ के गांव कलवाड़ी निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियार के बारे में पूछने पर बिजेंद्र ने खुलासा किया था कि पकड़ा गया हथियार उसे आरोपी कृष्ण उर्फ डेनी ने मुहैया कराया था। बिजेंद्र द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी कृष्ण उर्फ डेनी के खिलाफ मामला दर्ज कर गत दिवस उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें