फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर एक कार ने पैदल घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव ड्योढ़ई निवासी हरीश कुमार (32) अपने ही गांव के दोस्त संदीप के साथ रात के समय खाना खाने के बाद घूमने गया था। हरीश और संदीप घूमने के बाद घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप ही बावल रोड पर अर्बन किंग होटल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने हरीश को टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में हरीश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरीश के दोस्त संदीप की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार पर बावल रजिस्ट्रेशन नंबर था। पुलिस अब रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ही आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें