फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के सामने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव माडिया खुर्द निवासी मगेश कुमार उर्फ मंगत के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि 21 सितंबर 2020 को गांव मूंदी निवासी प्रजब्बल व गांव माजरा निवासी पंकज पर कुछ युवकों ने बस स्टैंड के सामने डंडों से हमला कर दिया था। हमले में प्रजब्बल के सिर में चोट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। माडल टाउन थाना पुलिस ने पंकज की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस ने मामले में संलिप्त 13वें आरोपी मगेश कुमार उर्फ मंगत निवासी गांव माडिया खुर्द को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें