फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीनों मंडियों में खरीदा गया 48 हजार क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी है। करोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए मंडियों में बनाई गई व्यवस्थाएं भी किसानों को रास आ रही है। सोमवार को रेवाड़ी की मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वहीं बावल में छह हजार क्विंटल व कोसली में 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला में रेवाड़ी, बावल व कोसली की अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद की जा रही है, लेकिन खुले बाजार में सरसों का भाव अधिक होने के कारण सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान सरसों लेकर नहीं आ रहे हैं। सभी मंडियों में किसानों के साथ-साथ उनके द्वारा पैदावार भरकर लाए गए वाहनों तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं पुलिस व चिकित्सकों की टीम की तैनाती भी मंडियों में की गई है।
सोमवार को रेवाड़ी, बावल व कोसली में खरीदा 48 हजार क्विंटल गेहूं
सोमवार को जिले की तीनों मंडियों में करीब 48 हजार क्विंटल गेेहूं की खरीद की गई। इनमें रेवाड़ी में 30000 क्विंटल, बावल में छह हजार क्विंटल व कोसली की मंडी में करीब 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

कोसली व बावल में धीमी गति से हो रहा उठान
सरकार के तमाम दावों के बाद भी कोसली व बावल की अनाज मंडी में खरीदे गए गेहूं की का उठान बेहद धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण गेहूं खुले आसमान में पड़ा हुआ है। जबकि सरकार द्वारा तत्काल फसल का उठान करने के आदेश दिए गए है।
मंडी में किसानों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए न केवल मास्क व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिन किसानों के पास मास्क नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश, सचिव मार्केट कमेटी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें