फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत : ककरोई गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दिल्ली के आदर्श नगर निवासी संदीप ने बयान के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में बताया गया कि संदीप व उसके दो दोस्त दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-9 निवासी विशाल और तुषांत के साथ बाइक पर सवार होकर खरखौदा से सोनीपत आ रहे थे। वीरवार देर शाम गांव ककरोई के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही एक अन्य बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से उनकी बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने तुषांत को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें