फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों में संकट : 30 प्रतिशत श्रमिकों का पलायन, आगे संख्या बढ़ने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते उद्योगों में कामकाज प्रभावित होने से श्रमिकों के सामने रोजगार और आय को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान कृष्ण यादव ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत श्रमिक पलायन कर चुके हैं। कुछ श्रमिक सैलेरी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में पलायन करने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकांश कंपनियों में वेतन 7 से 10 तारीख के बीच दिया जाता है जिसके चलते कई श्रमिक रुके हुए हैं। कुछ श्रमिक अपने गृह राज्यों को लौटने की तैयारी में हैं लेकिन बकाया वेतन मिलने की उम्मीद उन्हें फिलहाल रोककर रखे हुए हैं।
फैक्टरियों में उत्पादन पर असर
खाड़ी देशों में तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है जिससे स्थानीय फैक्टरियों में उत्पादन पर असर पड़ा है। ऑर्डर कम होने और कच्चे माल की आपूर्ति में दिक्कतों के चलते कई इकाइयों ने काम धीमा कर दिया है। इसका सीधा असर श्रमिकों की आय पर पड़ रहा है। इससे उद्योगों में श्रमिकों की कमी भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


उद्योगों और श्रमिकों दोनों के लिए बढ़ सकती है चुनौती
रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान कृष्ण यादव ने बताया कि यदि हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो उद्योगों और श्रमिकों दोनों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। ऐसे में सरकार और संबंधित विभागों को समय रहते कदम उठाने की जरूरत है ताकि श्रमिकों के रोजगार और उद्योगों की गतिविधियों को स्थिर रखा जा सके। जिले में संचालित 400 से अधिक उद्योग इस समय प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें