फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से मौत; मौके से देशी कट्टा और बीयर की दो बोतलें मिलीं

Sat, 14 Nov 2026 12:53 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मृतक के भाई एवं पूर्व सरपंच जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में तीन लोगों पर बसंत को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बावल के नजदीकी गांव मुकुंदपुर बसई में शुक्रवार रात गोली लगने से 36 वर्षीय बसंत की मौत हो गई। युवक का शव मुकुंदपुर बसई से बोलनी रोड पर नहर के पास खेत में खड़ी कार के नजदीक मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक देशी कट्टा और बीयर की दो बोतलें भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मृतक के भाई की शिकायत के बाद मामले में अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकुंदपुर बसई से बोलनी रोड पर नहर के पास एक युवक को गोली लगी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्राइम सीन टीम को भी बुलाया गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले देशी कट्टे और बीयर की दोनों बोतलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने तीन लोगों पर परेशान करने का लगाया आरोप
मृतक के भाई एवं पूर्व सरपंच जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में तीन लोगों पर बसंत को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। बसंत चार भाइयों में से छोटा था और प्रॉपर्टी का काम करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें