फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चेन को गलवाने वाला युवक और लैब संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना के अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने दुकान पर चोरी की सोने की चेन को गलवाने आए युवक और लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जिले के गांव नंदरामपुरबास निवासी सोनू और महाराष्ट्र के जिला भुम्बाले के सतारा निवासी नितिन के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें एक दंपती द्वारा स्नैचिंग कर सोना मुहैया कराया जाता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाड़ावास गेट चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा के गांव नंदरामपुर बास का रहने वाला सोनू चोरी या स्नैच किया हुआ सोना शहर के बारा हजारी स्थित एक लैब पर गलाने के लिए पहुंचा है। सूचना के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने उक्त लैब पर छापा मारा तो सोनू सोने को गलवा चुका था। पुलिस ने मौके पर ही लैब संचालक तरुण और सोनू को मौके पर ही पकड़ लिया। उनके कब्जे से गलाया हुआ 50 ग्राम 40 मिली ग्राम सोना बरामद किया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर चौकी में लाया गया। पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी सोनू का बड़ा भाई रोहित व उसकी भाभी कविता दोनों उसे अक्सर सोने की चेन या आभूषण गलाई कराने के लिए रेवाड़ी स्थित सेंटर पर भेजते थे। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा गिरोह है, जिसका काम स्नैचिंग या चोरी किया हुआ सोना गलाकर बेचना है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने अर्जी देकर उन्हें रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें