फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा बॉर्डर के धरनास्थल पर पहुंचने लगे युवा किसान

विज्ञापन
खेड़ा बॉर्डर स्थित मंथन करते किसान। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों को धरना 128 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरनास्थल पर अलवर व भरतपुर के युवा किसानों का जत्था पहुंचा।
विज्ञापन

बता दें कि 13 दिसंबर को राजस्थान से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। इसके बाद किसानों से यहीं पर आंदोलन शुरू कर दिया था। यहां आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने के लिए राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र व गुजरात के किसान भी पहुंच रहे हैं। वहीं आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लग रहा है कि उनका आंदोलन और लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि धरनारत किसानों ने सर्दी में परेशानियां झेली हैं और अब गर्मी व लू की मार को भी झेलने के लिए किसान तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी व एमएसपी कानून बनने के बाद ही किसान घरों को लौटेंगे। इस अवसर पर कामरेड अमराराम, डॉ. संजय माधव, हरफूल सिंह, राधेश्याम, तारा सिंह व रामकिशन महलावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें