फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बट से हमला कर दवा व्यापारी से छीना बैग

विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल व्यापारी उपचार के बाद घर जाते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ चला है। सोमवार सुबह बावल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक दवा व्यापारी पर पिस्तौल के बट से हमला कर बैग छीन ले गए। बैग में दुकान की चाबी थी। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-3 में रहने वाले विजय अग्रवाल ने नानक रेस्टोरेंट के सामने वाली गली में दवाइयों की दुकान की हुई है। सोमवार सुबह वह घर से स्कूटी पर सवार होकर दुकान खोलने के लिए जा रहा था। नाले के साथ लगती सड़क को क्रॉस करते ही वह जैसे ही बावल रोड पर पहुंचे तो वहां बाइक पर खड़े बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। विजय अग्रवाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला बोल दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें