लघु सचिवालय में योग करते लोग। स्रोत : प्रशासन
कोसली। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में वाई ब्रेक के दौरान सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि अब प्रत्येक कार्य दिवस में सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 15 मिनट के वाई ब्रेक में योग किया जाएगा।
योगाचार्य छोटूराम व योग सहायक नरेंद्र पाल ने योग करवाया। इस दौरान स्कंध चालन, गिरवा संचालन, ताड़ासन , तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम करवाया गया। इस अवसर पर बीर सिंह, विक्रम यादव, किरण यादव, दयावान, धर्मेंद्र सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।