फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हवन के साथ योग शिविर का किया गया समापन

Sat, 13 Jun 2026 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निमोठ में हवन यज्ञ करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से गांव निमोठ स्थित बाबा बिशन दास के धर्मस्थल पर आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हवन के साथ किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेश यादव ने ग्रामीणों को योग का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। आज के समय में जंक फूड और असंतुलित खानपान के कारण लोग हार्ट अटैक, मोटापा, साइटिका, थायराइड आदि बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
नियमित योग और संतुलित आहार अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी, कपालभाति और अन्य प्राणायामों के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव ने विश्वभर में योग का प्रचार-प्रसार कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें