रेवाड़ी। गांव रोलियावास के विकास इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बच्चों और शिक्षकों ने वसंत पंचमी पर्व को धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने मां शारदे की मूर्ति के समक्ष पीत वस्त्र और पुष्प अर्पित कर वंदना की। साज्ञ ही उनसे ज्ञान, ध्यान, बल, बुद्धि और समृद्घि के लिए प्रार्थना।
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन देवेंद्र यादव और प्राचार्य मनीषा यादव ने बच्चों को वसंत पंचमी के दिन और पर्व का महत्व बताया। वहीं, सैनी पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर्व पर भजन और गीत गाकर मां शारदे को नमन किया गया। इस कार्यक्रम में सैनी सभा के प्रधान शशिभूषण सैनी, उप प्रधान हरिसिंह सैनी, महासचिव एडवोकेट धर्मेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष सर्वेश सैनी, पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उधर, महाराजा पब्लिक स्कूल में मां शारदे का पूजन और वंदन पंडित अजय शास्त्री ने कराया। विद्यालय के प्रधान रत्नेश बंसल, उप प्रधान बृजलाल गोयल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सह सचिव पुरुषोत्तम दास डहीना, मुकेश गुप्ता एडवोकेट, राकेश गर्ग, मुकेश कुमार भटठेवाले, प्रवीण गोयल, नवदीप मोदी, रिपुदमन गुप्ता, विनोद गोयल, दिनेश गोयल आदि मौजूद थे। डहीना के शिवा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा करने के बाद बच्चों को वसंत पंचमी पर्व का महत्व बताया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य महेश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया और बच्चों और शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर रहने का शुभाशीष दिया। कोसली स्थिति आरपीएस में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के पूजन के साथ बच्चों ने हवन में भी पूर्णाहुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्य संजना कटोच ने बच्चों को पर्व के बारे में बताया। इस दौरान उपप्राचार्य डा. नवीन अदलखा, प्रधानाध्यापिका डॉ. ममता गुप्ता, मंजीत, राजीव लांबा, सरिता, सरोज, प्रीति, पूजा आदि मौजूद रहे।
बच्चों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं
सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी पर हवन व पूजन पंडित सीताराम ने कराया। साथ मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूल के चेयरमैन सुहेल गुप्ता ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजीव गुप्ता एडवोकेट, अजय यादव, ऋषि सिंहल रेनू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि के अलावा स्कूल की प्राचार्या संगीता स्टाफ के सदस्य सीमा, रचना, आरती, हिना, रजनीश, रजनी, टीना ललिता, साक्षी, प्रियंका, राहुल, दयाराम, अर्जुन आदि मौजूद थे। उधर, गांव बटोड़ी के शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को वसंत पंचमी उत्सव मनाकर शहीद परिवार द्वारा अपने कोष से स्थापित मां सरस्वती मूर्ति का अनावरण शहीद की वीरांगना चन्द्रकलां देवी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा प्राइवेट कॉलेज एसोशियसन के प्रधान सतीश खोला, अविनाश यादव, अनिल यादव, बहादुर सिंह, अनिल यादव, कृष्णा यादव, चंद्रशेखर, रणजीत सिंह, पूनम यादव, नेमिचंद शांडिल्य, सपना यादव, रामौतार यादव आदि मौजूद रहे।