फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विशेष उपलब्धियां पाने वाली महिलाएं राज्यस्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिलाएं पुरस्कार के लिए 26 दिसंबर तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय रेवाड़ी में आवेदन जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और नर्स शामिल है।
विज्ञापन

दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार और आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं।
इन श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग की महिला अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें