संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव मूसेपुर में बाबा मीठा वाला का 19वां भंडारा महोत्सव का शुभारंभ महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर किया। कलश यात्रा में 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 106 महिलाओं ने कलश उठाए।
कलश पूजा को भारतीय संस्कृति में सबसे उत्तम पूजा बताया गया है। हवन में सर्वसमाज के जोड़े यजमान बने। रात्रि जागरण में अरुण बोस की पार्टी ने भजन बाबा मीठा वाला तेरे चरणों में शीश झुकाते तेरे भक्त...प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया। बाबा मीठा वाला मंदिर सेवा कमेटी मूसेपुर के प्रधान सेवक मेघराज यादव व सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर स्वामी समपर्णानंद महाराज, विधायक लक्ष्मण यादव कोसली, अशोक यादव, सुषमा यादव वाइस-चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, बलजोर यादव, प्रवीण यादव, विक्रम कुमार, जयसिंह यादव, शिव मोहन, राहुल राव का सहयोग रहा।