फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 6  रेवाड़ी। गांव रामगढ़-भगवानपुर में 200 बेड के अस्पताल बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का रामगढ़ भगवानपुर में धरना शनिवार को 33वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही इस पर वादा करके भूल गए...गीत भी गाया।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। धरना सभा को सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र एडवोकेट, अभय सिंह फिदेड़ी, मास्टर प्रेम प्रकाश बुड़ाना, शेर सिंह मीरपुर, हनुमत उर्फ पिलानी, महीपाल सिंह फदनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष कमेटी की 21 जुलाई को बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में सरपंचों, भूतपूर्व सरपंच व पंचों को भी आमंत्रित किया गया है। यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए संघर्ष कमेटी के सदस्य गांव-गांव जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में रिटायर्ड हैड मास्टर अरविंद यादव, अनिल कुमार सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर, राव लालसिंह, रविन्द्र यादव, कामरेड राजेंद्र एडवोकेट, अनिल सरपंच गोकलपुर, रविन्द्र कुमार, रामकुमार, देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें