फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर जिमखाना क्लब के निकट एक तेज रफ्तार हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव जैनपुर निवासी 40 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे महिला रोशनी गढ़ी बोलनी रोड पर पैदल राजेश पायलट चौक की तरफ जा रही थी। जिमखाना क्लब के निकट एक तेज रफ्तार हाइड्रोलिक क्रेन चालक ने महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल महिला रोशनी को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका के पति बृजेंद्र ने बताया कि वह करीब बीस साल से हुडा बाईपास स्थित पीवरा की ढाणी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी रोशनी किसी काम से शहर में गई थी। वापस आते समय यह हादसा हो गया। माडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बृजेंद्र की शिकायत पर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें