फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से निकाली 15 हजार की नकदी, रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस चौकियों के काटती रही चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकलुलर रोड पर मंगलवार दोहपर 15 हजार रुपये की नकदी चोरी के मामले में एक महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक दो पुलिस चौकियों के बीच चक्कर काटती रही। जबकि महिला पुलिसकर्मियों के सामने चिल्ला-चिल्लाकर एक सब्जी विक्रेता पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाती रही। आखिरकार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खालेटा निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से शहर आई थी। उसने एक एटीएम से 15 हजार रुपये निकलवाए थे। वह पैदल ही शहर के आंबेडकर चौक पर आ गई। रोडवेज वर्कशॉप के निकट एक रेहड़ी पर महिला ने सब्जी खरीदी। सब्जी खरीदने के बाद महिला ने अपने थैले से 500 रुपये निकाल कर रेहड़ी वाले को दिए तथा शेष राशि वापस थैले में रख दी। कुुछ देर बाद महिला ने किसी कार्य से थैले रुपये निकालने चाहे तो नकदी गायब मिली। महिला ने रेहड़ी वाले से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पहुंची तथा घटना की जानकारी दी तथा सब्जी विक्रेता पर नकदी चुराने का आरोप लगाया, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कथित आरोपी
से पूछताछ करने की बजाये उसे जगन गेट पुलिस चौकी में भेज दिया गया। उसके बाद जगनगेट चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद वापस बस स्टैंड चौकी में भेज दिया गया। महिला वापस बस स्टैंड चौकी पहुंची। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

शाम तक नहीं किया था मुकदमा दर्ज
पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
मामले की जांच के बाद बस स्टैंड चौकी भेजा: चौकी इंचार्ज जगन गेट
जगन गेट चौकी इंचार्ज सुमनलता ने बताया कि महिला उनके पास आई थी मामले की जांच की तो घटना वाला क्षेत्र बस स्टैंड चौकी का था। इसलिए मामला बस स्टैंड चौकी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें