फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करने से रोका तो छत पर चढ़कर कर दी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मेहरवाड़ा में एक युवक को पड़ोसियों द्वारा झगड़ा न करने की नसीहत देना महंगा पड़ गया। युवक ने छत पर चढ़ कर नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक पहले भी हत्या व लूट की वारदात में नामजद रह चुका है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को मोहल्ला मेहरवाड़ा निवासी दीपक शराब के नशे में था। अपने घर के निकट वह पड़ोसियों से झगड़ा करने लगा। झगड़ा होने के कारण मोहल्ले के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। मोहल्ला वासियों ने दीपक से झगड़ा न करने तथा चुपचाप घर चले जाने की नसीहत दी। दीपक गाली-गलौज करता व धमकी देते हुए अपने घर की छत पर चला गया। छत पर जाने के बाद दीपक ने पिस्तौल से नीचे खड़े लोगों पर गाली चला दी। गोली से नीचे खड़े लोग बाल-बाल बच गए। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी की, लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया।
पहले भी रह चुका है नामजद
पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक सितंबर 2016 में शहर के केवल बाजार में एक व्यापारी की हत्या व लूट की वारदात में भी नामजद रह चुका है। व्यापारी की हत्या व लूट का यह मामला काफी चर्चित रहा था। इस मामले में वह कई दिनों तक जेल में भी रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है। रात को गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें