संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामबास मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला रामबास निवासी संतोष देवी ने बताया कि 8 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे वह रात को अपने घर में आराम कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत कुछ लोग घर के बाहर आकर अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे।
विरोध किया तो सभी लाठी-डंडों के साथ महिला के घर में घुस आए। डर के मारे महिला और बेटे ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने धक्का मारकर दरवाजा तोड़ दिया। परिवार के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल महिला की हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।