फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइयां से की सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। छठ पूजा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया से सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने शहर में बनाए गए कृत्रिम घाट पर पूजा के दौरान फलों में केला, सेब, अनार, अनानास, गन्ना आदि के साथ घर का बना हुआ प्रसाद सूर्यदेव को चढ़ाकर व्रत खोला। इससे पहले बुधवार को श्रद्धालुओं ने अस्त हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

रेवाड़ी के सेक्टर एक स्थित सोलाराही तालाब, कोनसीवास रोड स्थित श्याम वाटिका के समीप, धारूहेड़ा में करीब एक दर्जन स्थानों पर छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाट तैयार किए गए। धारूहेड़ा कस्बा में आजाद नगर, रामनगर, शिवनगर, नीलगिरी कालोनी, मालपुरा, कापड़ीवास, गुर्जर घटाल, सेक्टर छह और चार में छठ पर्व के लिए 11 जगह घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। आठ नवंबर को नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का आगाज हो गया था। नौ नवंबर को खरना के बाद दस को शाम को पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसी प्रकार, आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का विधिवत रूप से समापन हो गया। व्रत करने वाले नागरिक आठ नवंबर को नहाने के बाद सात्विक भोजन का सेवन करने के बाद सूर्योदय को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला गया।
छठ पूजा पर मनाई खुशी
कस्बे में जगह-जगह बनाए कृत्रिम घाटों पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बच्चे और युवा आतिशबाजी कर खुशी मनाते नजर आए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, समाजसेवी ज्ञानी राव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बधाई दी। पूर्व पार्षद महेश पाण्डेय, प्रभुदयाल, प्रेम सिंह, प्रभात, राकेश सैनी, हरिनारायण, हरिनाथ चौधरी, अरूण कुमार, राजूकांत झा, विनोद, प्रेम लोधी, दीपक तिवाडी, कन्हैया झा, अजयदुबे, बाबूलाल लांबा, भोला गुप्ता, गोपाल, डीके बसंल, राजूकांत झा, हरिमूरत, अमरनाथ, सतेंद्र, रणजीत पांडेय आदि मौजूद रहे। व्रतधारी श्रद्धालु अपने स्वजन के साथ मंगलगीत गाते हुए कृत्रिम घाट पर पहुंचे तो कई पुरुष दंडवत परिक्रमा करते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान भास्कर और छठी मैया से मन्नत मांगी।

सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।- फोटो : Rewari

सोलाराही तालाब पर बने कृत्रिम घाट पर छठ मैया की पूजा करती महिलाएं।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें