फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बसों की खिड़कियों के शीशे जाम, ठंड झेल रहे यात्री

Thu, 30 Nov 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोडवेज बस में जाम पड़ी खिड़की। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके विपरीत रोडवेज विभाग की ओर से अभी तक कोई भी तैयारी नजर नहीं आ रही है। करीब हर बस में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। किसी बस की खिड़कियों के शीशे जाम हैं तो किसी के शीशे टूटे हुए हैं। ऐसे मेें यात्रियों को ठंड लगने से परेशानी हो रही है। वहीं कई बसों में फॉग लाइट तक नहीं है। इससे कोहरे के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। उधर, रोडवेज के जिम्मेदारों का दावा है कि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन

ठंड में यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज विभाग सतर्क नहीं है। मौजूदा समय में दिन और रात के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। ऐसे में बसों यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर बस यात्री ने बताया कि वह प्रतिदिन रेवाड़ी की बस से यात्रा करता है। बारिश और ठंड को देखते हुए बसों में यात्रियों के लिए सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। बसों की खिड़कियों के शीशे जाम हो चुके हैं। वहीं, कई बसों के शीशे भी टूट चुके हैं। कई खिड़कियां हमेशा खुली रहती हैं। ऐसे में ठंड के समय यात्रा करना परेशानी का सबब बना रहा है। विभाग को इस ओर ध्यान देने चाहिए। यही स्थिति निजी बसों की भी है। कई बसें ऐसी हैं, जिनकी खिड़कियां बंद नहीं होती हैं।

कई बसों में नहीं है फॉग लाइट

कोहरे के दस्तक देने के बाद भी रोडवेज की कई बसों में अभी तक फाॅग लाइट नहीं लगाई जा सकी है। ये लाइट ठंड शुरू होने से पहले ही लग जानी चाहिए थी। कई बसें रात और अल सुबह भी रूट पर निकलती हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान भीषण हादसे की आशंका बनी रहती है। बातचीत के दौरान कई चालकों ने बताया कि बसों में फॉग लाइट नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना होता है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मौसम को देखते हुए रोडवेज विभाग को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर रैन बसेरे की हालत भी खराब
यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए रेवाड़ी बस स्टैंड में रैन बसेरा भी बनाया गया है, लेकिन इसका कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। रैन बसेरे की हालत भी अत्यंत खराब है। लोगों का कहना है कि रैन बसेरे में अक्सर ताला लगा रहता है। यहां सोने के लिए बिस्तर तक की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों को अब तक दुरुस्त करवा लेने चाहिए था। यात्रियों को मजबूरन बस स्टैंड में ही इधर उधर बैठ कर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन



कोट
बस स्टैंड और बसों में लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। किसी प्रकार के परेशानी नहीं होने दी जाएगी। व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।

-देवदत्त, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें