फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेनेज सिस्टम का पैसा कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए ः राव

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सामने समस्याएं रखते रेवाड़ी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक चिंरजीव राव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के छह नगर पार्षदों के साथ कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने बुधवार को शहर में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में शहर के अंदर ड्रेनेज सिस्टम डालने का जवाब सरकार की ओर से दिया गया था, सीएम साहब आप हकीकत देख लो। आपको गलत रास्ते से लेकर आए हैं, यदि पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे से लेकर आते तो हकीकत खुद समझ में आ जाती। ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम का पैसा कहां गया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पास में ही खड़े कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा में समस्या रखनी चाहिए। प्रत्येक मंगलवार को सीएम सभी विधायकों से मिलते हैं, वहां पर समस्या रखी जा सकती है। कांग्रेस विधायक का यह पब्लिसिटी स्टंट है। वहीं बुधवार को भाजपा के ही बावल से विधायक व सहकारिता मंत्री ने अपनी ही विधायक विरोधाभास में बयान देते हुए कहा कि सीएम सबके हैं, कोई भी समस्या रख सकता है।
दिल्ली रोड पर प्लाईओवर की बदहाली की दिलाई याद
इस दौरान विधायक के साथ शहर नगर पार्षद भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक ने धारूहेड़ा में राजस्थान से आने वाली गंदे पानी की समस्या को भी रखा। चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी जिले की कुछ ऐसी जरूरी मांगें हैं जिनको जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है। विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री से कहा कि रेवाड़ी में बारिश के पानी की निकासी न होने से लोगों को काफी समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है। कई कॉलोनियों में तो घरों तक में पानी भरा हुआ है। जबकि सरकार ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोला था कि रेवाड़ी में स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम डाला जा चुका है। अब प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या जरूरत है। बरसाती पानी के लिए स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम डल चुका है तो अब वह कहां गया। यदि स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम का पैसा रेवाड़ी को दिया था और स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम डाला नहीं गया तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन

178 करोड़ से भिवाड़ी से आने वाले पानी के समाधान का दावा
चिरंजीव राव ने कहा कि धारूहेड़ा में भिवाड़ी से दूषित पानी आ रहा है। इसके लिए मैंने पहले भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, बजट सत्र में मंत्री महोदय ने जवाब दिया था कि अगले तीन महीने में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा, लेकिन अब तो लगभग चार महीने होने को हैं और अब भी धारूहेड़ा के हालात बदतर हो चुके हैं। भिवाड़ी की फैक्ट्रियों के केमिकल युक्त पानी से न केवल धारूहेडा में भूमिगत जल खराब हो रहा है बल्कि पानी के सड़कों पर खड़ा रहने से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
मनेठी व मसानी बैराज में डाला जा रहा गंदा पानी
इस दौरान विधायक ने मनेठी एम्स निर्माण का मुद्दा भी उठाया और जल्द निर्माण शुरू करने की मांग की। इसके अलावा विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि मेरी विधानसभा के मसानी बराज में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व धारूहेडा सेक्टर-4 का एसटीपी का गंदा पानी डाला जा रहा है। पानी को अच्छे से ट्रिट नहीं किया जा रहा है। इससे मसानी, खलियावास, तीतरपुर, निखरी, भटसाना, अलावलपुर, ततारपुर, खरखडा इत्यादि गांवों का पानी खराब हो रहा है। इस मौके पर उनके साथ पार्षद दलिप माटा, पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद मोनु राव, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद लोकेश यादव, वेद प्रकाश विद्रोही, हंसराज चौधरी, प्रधान बीर सिंह प्रजापत, यशबीर नंबरदार, नरेश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें